आज का विचार

जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमे रसधार नहीं वो ह्रदय नहीं वह पत्थर है, जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं

मंगलवार, 6 जून 2023

   

आजादी के महोत्सव का हमको है ज्ञान 

वसुधैव कुटुंबकम् का भारतीय  मंत्र सबका करें कल्याण । ।


वीर भोग्या वसुंधरा भारत माता का यह पर्व महान

तिनके तिनके का भी होता है भारत भूमि पर सम्मान। ।

गाँधी तिलक गोखले भारत माता के लाल

आजादी के ये दीवाने  न्योछावर कर दिए अपना मस्तक भाल।।


आजाद सुभाष बिस्मिल से सुशोभित यह धरती हमारी 

भगत सिंह  सुखदेव और राजगुरु अंग्रेजों पर हो गये हावी।।


अंग्रेजों की कुण्ठा पर राष्ट्रभक्तों की जीजिविषा पर गई भारी

यायावर हो आक्रांता भागे छोड़ देश हमारी।।


१५ अगस्त केवल उत्सव नहीं,  कर्तव्यों का है विधान

स्वच्छ स्वस्थ्य समृद्ध भारत का करता है आह्वान 


सामाजिक समरसता का रखना है हमें ध्यान 

हम सबको मिलकर करना है श्रेष्ठ भारत निर्माण। ।


अजीत कुमार झा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें